सूजन कैसे खत्म होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 09:25

सूजन कैसे कम करें (how to reduce inflammation)

शरीर की सूजन को कम करने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसमें आप ऑयली मछली, पत्तेदार साग, टमाटर और जैतून का तेल शामिल कर सकते हैं। इन आहार से सूजन कम होती है।
फास्ट फूड, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे चीनी और सफेद ब्रेड, ट्रांस फैट शरीर की सूजन को बढ़ाते हैं। इसलिए इनसे पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें।

सूजन से बचने के उपाय (how to prevent inflammation)

स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप सूजन के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
धूम्रपान या एल्कोहल से बचें।
प्रति सप्ताह 3-4 दिन एक्सरसाइज, योग करें।
तनाव, स्ट्रेस और चिंता से बचें।
हेल्दी खाना खाएं, अपनी डाइट से फास्ट फूड, जंक फूड अवॉयड करें।

सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपचार काफी कारगर साबित होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय, जो सूजन को कम करने में मदद करेंगे -

1 गर्म या गुनगुने दूध का हल्दी के साथ सेवन करने से जल्द ही सूजन से राहत मिलेगी।
2 गर्म पानी में नमक डालकर इस पानी से सिंकाई करें। सिंकाई करने के लिए कपड़े का प्रयोग करें।
3 जीरा और चीनी को समान मात्रा में लेकर पीस लें और दिन में 3 बार इसका सेवन करें।
4 खजूर का सेवन करना भी सूजन के लिए लाभकारी है।
5 दस ग्राम सौंठ को पुराने गुड़ के साथ मिलाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे फायदा होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info